सागर जिले में शीतलहर और सर्दी का असर कम होने से स्कूलों का समय पूर्व निर्धारित समय पर ही कर दिया गया है। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। उक्त आदेश कल से स्कूलों पर लागू होगा। जारी आदेश के अनुसार, तापमान में गिरावट होने से संस्थाओं में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सागर जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9.30 बजे से पूर्व संचालित नहीं किए जाने का आदेश 4 जनवरी को जारी किया गया था। 10 फरवरी से आदेश लागू
फिलहाल सर्दी के मौसम का असर कम होने और तापमान सामान्य हो जाने से उक्त आदेश को निरस्त करते हुए 10 फरवरी से सभी विद्यालय पूर्व निर्धारित समय पर संचालित कर सकेंगे। स्कूलों में यह आदेश 10 फरवरी से लागू होगा। सागर में इस समय दिन का तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।


