सादलपुर में चोरी की कोशिश, पुलिस गश्त पर सवाल:CCTV में गाड़ी गुजरती दिखी, पास ही ताले तोड़ते रहे बदमाश

धार जिले के सादलपुर में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। यह घटना तब हुई जब थाना पुलिस की गश्ती टीम मौके के बेहद करीब से गुजरी, लेकिन बदमाशों पर कोई संदेह नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले ‘महाकाल मोबाइल’ दुकान को निशाना बनाया। उन्होंने एक ताला तोड़ दिया, लेकिन दूसरा ताला नहीं टूट पाने के कारण दुकान के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने पास की एक अन्य दुकान के ताले भी तोड़े। वारदात के दौरान बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। फुटेज में दिख रहा है कि चोर घूम रहे थे और उसी समय पुलिस की गाड़ी वहां से गुजरी। इसके बावजूद पुलिस नहीं रुकी और न ही कोई जांच-पड़ताल की गई। पुलिस गश्त पर सवाल उठाए
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, पुलिस वाहन को देखकर बदमाश कुछ देर के लिए छिप गए थे। पुलिस के आगे बढ़ जाने के बाद वे फिर बाहर निकले और चोरी का प्रयास जारी रखा। इस घटना के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। फिलहाल इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। सादलपुर थाना प्रभारी सविता चौधरी ने बताया कि वह तहसीलदार के साथ शासकीय कार्य से बाहर हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि लौटकर मामले की जानकारी ली जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *