केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने राज्यसभा में बताया कि मंत्रालय ने रांची समेत गुमला, बोकारो, देवघर, पलामू, दुमका, पूर्वी सिंहभूम में आयुष अस्पताल की मंजूरी दी है। सांसद दीपक प्रकाश के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जन स्वास्थ्य राज्य का विषय होने के कारण, झारखंड में आयुर्वेदिक अस्पताल खोलना संबंधित राज्य सरकार के कार्यक्षेत्र में आता है।


