युवा प्रतिभा व कौशल को निखारें तो रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा : डॉ. भीम

भास्कर न्यूज । ओरमांझी रामटहल चौधरी महाविद्यालय, दड़दाद, ओरमांझी में गुरुवार को समाजशास्त्र और मानव विज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय “झारखंड में पलायन की समस्या” था। इस कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की ओर से सेमेस्टर-1 की अंजनी कुमारी और सेमेस्टर-4 के दानिश अंसारी, वहीं मानवविज्ञान विभाग की ओर से सेमेस्टर-4 की बबीता कुमारी और आरती कुमारी ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सुझाव दिया कि झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन कराकर उन्हें शर्तों और बायोडाटा के साथ नियोजित रूप से भेजा जाए। इससे प्रवासी श्रमिकों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भीम महतो ने कहा कि यदि झारखंड के युवा अपनी प्रतिभा और कौशल को निखारे तो उन्हें रोजगार के लिए अन्य राज्यों या देशों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार मिश्र ने विचार रखते हुए कहा कि झारखंड अवसरों से भरा राज्य है, जरूरत है कि राज्य के छात्र उन अवसरों की तलाश करें और उनका सही उपयोग करें। कार्यशाला का संचालन समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. गफ्फार अंसारी ने किया। मौके र प्रो. पुष्पा टोप्पो, डॉ. मीनाक्षी रवि, डॉ. मर्सी कच्छप, प्रो. अलका तिर्की, उप प्राचार्य प्रो. योगेंद्र ठाकुर, प्रो. मोहम्मद इकबाल अंसारी, प्रो. राम कुमार महतो, प्रो. राम नरेश पांडे, प्रो. अशोक कुमार महतो, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. दुली किस्कू, डॉ. सुमन कुमार और प्रो. मानती कुमारी, प्रो. रीता कुमारी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *