स्वामी दयानंद सरस्वती बहुत बड़े समाज सुधारक थे : एमके सिन्हा

डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में स्वामी दयानंद सरस्वती की 201वीं जयंती मनाई गई। स्कूल में विशेष हवन का आयोजन किया गया। डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी और डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के प्राचार्य एमके सिन्हा ने स्वामी दयानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। हवन में वर्ग ग्यारह, नवम और वर्ग आठ के बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनकी तरह समाजसेवी, मनीषी और त्यागी बनने पर जोर दिया। प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती बहुत बड़े समाज सुधारक थे। उन्होंने पूरी मानव जाति को एक दृष्टि से देखा। स्वामी दयानंद सरस्वती के योगदान को याद करते हुए प्राचार्य ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती पूरे समाज का उत्थान चाहते थे, इसलिए बालक और बालिकाओं दोनों की शिक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर अरुण कुमार मंडल, पी सारंगी, आनंद गोपाल, सीएस ठाकुर, आलोक इंद्र गुरु, रुद्र कांत झा, सीमा कुमारी सिंह, के दत्ता और एसके झा समेत कई शिक्षक- शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *