जैक द्वारा मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आयोजित की जा रही है। राज्य के सभी जिलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा में 99% परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। रांची जिला में 99.52 प्रतिशत उपस्थिति रही। फर्स्ट सीटिंग में मैट्रिक और सेकेंड सीटिंग में इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा आयोजित की जा रही है। मैट्रिक में होम साइंस और इंटर में कंपलसरी लैंग्वेज पेपर हिंदी-ए व अंग्रेजी की परीक्षा थी। परीक्षा के बाद दोनों सीटिंग के परीक्षार्थियों ने कहा कि सवाल आसान थे। इस कारण परीक्षा के बाद बाहर निकल रहे परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। मैट्रिक-इंटर परीक्षा की 3 तस्वीरें… जिसमें भविष्य के सपने, परीक्षा के लिए गंभीरता व पेपर अच्छा जाने की दिखी खुशी 1. संत मिखाइल ब्लाइंड स्कूल की नाजनीन परवीन, विक्रम बांदरा व धीरज कुमार गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए। स्कूल की प्रिंसिपल सरिता तालान व टीचर बरनाली ने परीक्षा केंद्र पहुंचाया। 2. अपने गोद में बच्चे को लेकर सीता उरांव इंटर परीक्षा देने सेंट जोंस स्कूल में बने सेंटर पर पहुंची। वो करमचंद भगत कॉलेज, बेड़ो की छात्रा है। गवर्नमेंट +स्कूल सोसई, मांडर के स्टूडेंट्स का मारवाड़ी कॉलेज में सेंटर है। पेपर अच्छा गया तो एक छात्रा दौड़ती हुई सेंटर से बाहर आई और अपने फ्रेंड के गले लग गई।


