द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) ने सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा दिसंबर-2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रांची चैप्टर की सचिव सीएमए मीरा प्रसाद ने कहा कि दिसंबर 2024 की टर्म परीक्षा में सीएमए इंटरमीडिएट के 408 और सीएमए फाइनल के 194 विद्यार्थी रांची केंद्र में शामिल हुए थे। इनमें से इंटरमीडिएट में 34 और फाइनल परीक्षा में 16 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वेश साबू ने ग्रुप-3 में 290 अंक और ग्रुप-4 में 301 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 7वां रैंक हासिल किया है। रांची चैप्टर के चेयरमैन सीएमए एमके प्रसाद और ईआईआरसी सदस्य सीएमए विद्याधर प्रसाद ने परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी है। सीएमए फाइनल में सफल श्रीजा राज, अभिषेक कुमार, अभिषेक कुमार गुप्ता, अंकिता रॉय, मनीषा कुमारी सिंह, एमडी वसीम अकरम अंसारी, नूतन उपाध्याय, रवि कुमार, ऋषभ गुप्ता, रितेश कुमार, सर्वेश साबू, साक्षी प्रभाकर, सिमरन ठाकुर, सूरज केशरी, तेजस्विनी और विवेक अग्रवाल हैं। सीएमए इंटरमीडिएट में सफल अवंतिका कुमारी, आयुषी गुप्ता, भव्या दोदराजका, फिरदौस आलिया, खुशी गुप्ता, प्रेमल वर्मा, रोहित कुमार, रौनक गुप्ता, सोनल श्रुति और सौरव कुमार हैं।


