न्यू मधुकम रोड नं. 5 स्थित बाबा मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र चंडी महायज्ञ सह देवों के देव महादेव, संकट मोचन हनुमान एवं जगत जननी मां जगदम्बा की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन 15 फरवरी से 18 फरवरी तक किया जाएगा। अध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह 8 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे से पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश वेदी पूजन, जलाधिवास के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 16 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि में प्रातः 9 बजे से वेदी पूजन, मंडप पूजन दोपहर 1.30 बजे से अन्नाधिवास मिष्ठानधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से मूर्ति नगर भ्रमण शय्याधिवास संध्या 6 बजे से आरती कर प्रसाद वितरण का वितरण किया जाएगा। 17 फरवरी को प्रातः 8 बजे वेदी पूजन महास्नान, शिखर स्नान, देवस्नपन, श्रृंगार पूजन सर्वदेव प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक, अग्नि स्थापना हवन व पूर्णाहुति के बाद महाभंडारा किया जाएगा। 18 फरवरी को संध्या आरती के बाद भव्य जागरण किया जाएगा।


