टाहलीआना साहिब में रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्र

लुधियाना| स्वर्गीय सुखदेव सिंह जवंदा मेमोरियल ट्रस्ट और भाई घनिया जी मिशन सेवा सोसायटी (रजि.) के सहयोग से ऐतिहासिक गुरुद्वारा टाहलीआना साहिब, रायकोट में शिरोमणि भगत रविदास महाराज जी और बाबा अजीत सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित 784वां महान रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य सेवादार जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाणा और गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर तरसेम सिंह बलियाल की देखरेख में हुए इस शिविर का उद्घाटन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार जगजीत सिंह तलवंडी और जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाणा ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी कंवरजीत सिंह जवंदा को सम्मान पट्टिका भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सिविल अस्पताल लुधियाना के सहयोग से 51 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिंदर सिंह मानकी, बलदेव सिंह संधू, हरभजन सिंह, हरप्रीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *