अंजुमन इस्लामिया रांची की ओर से राजधानी में मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रातू रोड कब्रिस्तान को नया रूप दिए जाने की तैयारी की गई है। इसे लेकर अंजुमन इस्लामिया व रातू रोड कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि कब्रिस्तान में एक खूबसूरत बुलंद दरवाजा लगाया जाएगा। कन्वीनर वसीम अकरम ने बताया कि नक्शा बनकर तैयार करा लिया गया है। बुलंद दरवाजे की खूबसूरत डिजाइन कराई गई है। कब्रिस्तान के गेट को खूबसूरत व भव्य बनाया जाएगा। इसे लेकर आपसी सहमति भी बन गई है। जल्द ही इसकी संग-ए-बुनियाद रखी जाएगी। बैठक में अंजुमन इस्लामिया के उपाध्यक्ष नौशाद आलम, सचिव डॉ. तारीक हुसैन, कार्यकारिणी सदस्य शाहिद अख्तर, मो नजीब, शहजाद बब्लू, शाहीन अहमद, अय्युब राजा खान, शाहिद अख्तर, नदीम अख्तर व अन्य लोग मौजूद थे।


