बड़वानी में सड़कों का कायाकल्प शुरू:बस स्टैंड से खदान मोहल्ला रोड का डामरीकरण पूरा; लोगों को धूल-गड्ढों से मिलेगी मुक्ति

बड़वानी में बस स्टैंड से खदान मोहल्ला तक की महत्वपूर्ण सड़क का डामरीकरण कार्य सोमवार को पूरा कर लिया गया। 28 लाख रुपए की लागत से तैयार हुई इस सड़क के बन जाने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। गुणवत्ता जांचने पहुंचे जिम्मेदार सोमवार दोपहर नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान और प्रतिनिधि निक्कू चौहान ने तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। सहायक यंत्री पुष्पराज अजनारे और इंजीनियर बलदेवसिंह ठाकुर ने निर्माण की बारीकियों को जांचा। इस दौरान नपाध्यक्ष ने बताया कि अंबेडकर पार्क से लेकर तिरछी पुलिया तक करीब 540 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ कराया गया है, ताकि लंबे समय तक लोगों को आवागमन में सुविधा रहे। नपाध्यक्ष बोलीं- सीवरेज का काम खत्म, अब सड़कों की बारी शहर में सड़कों के निर्माण में हो रही देरी का मुख्य कारण सीवरेज लाइन का काम था। नपाध्यक्ष अश्विनी चौहान ने बताया कि अब सीवरेज का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, इसलिए रुकी हुई सड़कों का काम शुरू कर दिया गया है। कायाकल्प योजना और मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत शहर में कुल 9 नई सड़कें स्वीकृत हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ सबका विकास” के मंत्र के साथ हर वार्ड और मुख्य मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। इन क्षेत्रों में भी जल्द बदलेंगी सड़कें आने वाले दिनों में शहर के कई अन्य प्रमुख हिस्सों में भी डामरीकरण और निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। लक्ष्मी गेस्ट हाउस से बस स्टैंड तक: कायाकल्प योजना के तहत निर्माण। पुराना थाना क्षेत्र: थाने के सामने की सड़क का नवीनीकरण। एमजी रोड और मारवाड़ी गली: जैन मंदिर से एसबीआई बैंक तक की सड़क का निर्माण। नपाध्यक्ष ने बताया- नगर पालिका का लक्ष्य है कि मुख्य मार्गों के साथ-साथ भीतरी गलियों को भी पक्का किया जाए ताकि बारिश से पहले शहर की यातायात व्यवस्था सुगम हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *