रथयात्रा में महादेव का रथ दर्शनीय होगा

लुधियाना| हैबोवाल महोत्सव कमेटी की विशेष बैठक रघुनाथ मंदिर वाली गली हैबोवाल कलां में हुई। बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली जाने वाली 24वीं शोभायात्रा की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। प्रधान अश्वनी भागी और चेयरमैन अनिल जसरा ने मेंबरों की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई और निमंत्रण भी बांटे गए। देवों के देव महादेव का रथ दर्शनीय होगा। इस अवसर पर राजिंद्र बस्सी, कर्मचंद शर्मा, रमन मल्होत्रा, सुनिल मल्होत्रा, कृष्ण चंद सिंगला, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *