नगर पालिका के पथकर नाके को EO का नोटिस:अवैध वसूली और अभद्रता पर मांगा जवाब, स्पष्टीकरण नहीं देने पर ठेका निरस्त की चेतावनी

भरतपुर के भुसावर स्थित पथकर नाके को नगर पालिका के EO ने नोटिस दिया है। साथ ही अवैध वसूली और ड्राइवरों से अभद्रता का स्पष्टीकरण मांगा है। 5 फ़रवरी को नाके पर मौजूद दो लोगों ने एक ड्राइवर से अभद्रता की थी। साथ ही उससे अवैध रूप से पैसे मांगे गए थे। जिसके बाद नगर पालिका ने यह कार्रवाई की है। नाके पर नहीं हो रही नियमों की पालना भुसावर नगर पालिका के EO ने पथकर नाके के संवेदक नगेंद्र शर्मा को नोटिस जारी करते हुए बताया है कि नगर पालिका क्षेत्र भुसावर स्व गुजरने वाले खनन कार्यों में लगे भारी वाहनों से प्रवेश कर वसूलने के लिए अधिकृत किया गया है। आपके द्वारा यह प्रवेश कर वसूलने जाना है लेकिन, नाके पर कोई भी नियमों की पालना नहीं कि जा रही। इन बारे में पहले भी मौखिक रूप से बताया जा चुका है। 3 दिन के अंदर मांगा स्पष्टीकरण हाल ही में संज्ञान में आया है कि बाहरी, स्थानीय वाहन चालकों से निर्धारित दरों से ज्यादा राशि वसूली जा रही है। साथ ही वाहनों के ड्राइवरों से अभद्रता भी की जा रही है। इसलिए तीन दिन के अंदर नियमों की पालना करते हुए अवैध वसूली बंद कर अपना स्पष्टीकरण दें। अगर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो, ठेका निरस्त की कार्रवाई की जाएगी। 5 फ़रवरी को ट्रक ड्राइवर से की थी अभद्रता 5 फ़रवरी को भुसावर स्थित नगर पालिका के पथकर नाके पर एक ट्रक ड्राइवर से अभद्रता की गई थी। साथ ही उससे 150 की जगह 1 हजार रुपये भी मांगे गए थे। जिसकी शिकायत उसने भुसावर थाने, SDM ऑफिस सहित कई जगह की थी। जिसके बाद नगर पालिका ने यह कार्रवाई अमल में लाई। नगर पालिका उठाती है ठेका दरअसल क्रेशर से पत्थर लेकर जाने वाले वाहनों से नाके पर प्रवेश कर लिया जाता है। इसका ठेका नगर पालिका उठाती है। नाके से 50 रुपये ट्रैक्टर ट्रॉली और 150 रुपये ट्रकों से वसूल किए जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *