ब्लॉक-एल में कमर्शियल बिल्डिंग को किया सील

लुधियाना| नगर निगम ने मॉडल टाउन के ब्लॉक-एल में कमर्शियल बिल्डिंग को सील कर दिया। निगम ने सीलिंग की कार्रवाई के बाद नोटिस भी चस्पा कर दिया है। नगर निगम (एमसी) की भवन शाखा ने वीरवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम कार्रवाई करने के लिए मॉडल टाउन के ब्लॉक-एल में पहुंची जहां निर्माणाधीन कमर्शियल बिल्डिंग को सील कर दिया। एमसी जोन डी की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि नॉन-कंपाउंडेबल उल्लंघनों पर निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। एमसी कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने निवासियों से अपील की कि वे नगर निगम से बिल्डिंग प्लान स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करें। अन्यथा अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *