शिव शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं ने हवन में डाली आहुतियां

लुधियाना| संक्रांति के शुभ अवसर पर श्री शिव शक्ति मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। यह आयोजन धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से श्री शिव शक्ति मंदिर किदवई नगर में हुआ। सर्वप्रथम पंडित दीपक, पंडित मनोज तथा पंडित रवि ने मंत्रोच्चारण किया तथा मुख्य यजमान परिवार व ट्रस्ट के सदस्यों ने आहुतियां डाली। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान विनोद गोयल ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक संक्रांति पर्व पर हवन का आयोजन किया जाता है। यज्ञ से निकलने वाले धुएं से तन और मन पवित्र होता है, इससे मानसिक शांति मिलती है। यज्ञ करने से घर में सुख, शांति, समृद्वि व उत्तम स्वास्थ्य मिलता है। इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके विनोद गोयल, सुरेंदर गुप्ता, महेश गोयल, गौरव गुप्ता, जगदीश चावला, सचिन चावला, राकेश शर्मा, अनिल गोयल, सोनू कवात्रा, गौतम जैन, शिखा गोयल, सुमन चावला, गीतिका जैन, बबिता, पुष्पा बत्ता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *