लुधियाना| सतगुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर भावाधस मुख्यालय में वाल्मीकि सत्संग आयोजित किया गया। यह आयोजन भावाधस के राष्ट्रीय निर्देशक नरेश धींगान की अगुवाई में हुआ। नरेश धींगान ने पावन ज्योति प्रज्वलित की और भावाधस लुधियाना परिवार की बहन-बेटी व माताओं (वैरागियों) को आसमानी सरोपा देकर सम्मानित किया। वीर शुभम बोहत, अभी पारचा और सचिन ने पावन भजन प्रस्तुत किए। भावाधस लुधियाना के जिला अध्यक्ष पिंका चंडालिया और शहरी अध्यक्ष रवि मातंग ने कार्यक्रम का प्रबंधन किया। सतगुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, जातिवाद विरोध और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर आकाश लोहट, नीरज सुबाहु, कुलदीप धींगान, रमेश बिटटू, मोहन सिंह जगीरपुर, कौंसलर विजय कलसी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।


