लुधियाना|हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा 23 फरवरी को संत समाज के सानिध्य में विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। चेयरमैन जीवन गुप्ता व प्रधान अश्वनी बहल की अगुवाई में गणमान्य नागरिकों को निमंत्रण पत्र देने का सिलसिला जारी है। उद्योगपति दविंदर संधू, पवन बत्रा, सुदेश कपिला, सतीश कपिला, नरेश देवगन व अमित गुप्ता को निमंत्रण दिया गया। नरेश देवगन ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे भगवान आशुतोष की कृपा प्राप्त करने के लिए रथयात्रा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि रथयात्रा को लेकर शिव भक्तों में काफी उत्साह है। इस अवसर पर नीरज वशिष्ठ, विपन टुटेजा, विभु गुप्ता, अमनदीप भनोट, भूपिंदर गेहले, विशाल गुलाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


