खेत पर काम करते किसान पर लेपर्ड का अटैक:हमले में घायल हुआ किसान, वारदात बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल, घासा थाना क्षेत्र की

उदयपुर के घासा थाना क्षेत्र की मांगथला ग्राम पंचायत में सोमवार दोपहर लेपर्ड ने खेत पर काम कर रहे किसान पर हमला कर दिया। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि किसान ने बचने के लिए खूब संघर्ष किया। पास ही काम कर रही पत्नी भी दौड़कर आई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। इसके बाद लेपर्ड भाग गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है। ​किसान अब दिन के समय भी खेतों में अकेले जाने से डर लगने लगा है। ​चिल्लाने से भाग गया लेपर्ड
​ग्रामीण विनोद जोशी ने बताया कि गांव से महज 300 मीटर दूर खेत में श्यामलाल डांगी (50) पुत्र रूपजी गेहूं की पिलाई कर रहे थे। तभी करीब 3 बजे घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। श्यामलाल के चिल्लाने पर पास ही काम कर रही उनकी पत्नी दौड़कर आई और शोर मचाना शुरू किया। ​शोर सुनकर ग्रामीण पुष्कर, नाथूलाल, वख्तावर, जगदीश और विनोद सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। इससे पहले लेपर्ड वहां से भाग गया। लहूलुहान हालत में श्यामलाल को तुरंत निजी अनंता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ​दहशत में ग्रामीण, पिंजरा लगाने की मांग
​सूचना मिलते ही सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित मौके पर पहुंचे और घायल से बात की। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट पहले भी रहा है। कई मवेशियों को शिकार बना चुका है। करीब 15 दिन पहले भी मोहनलाल जोशी पर लेपर्ड ने हमला किया था। जिनके पैर पर चोट लगी थी। आज भी उसी जगह लेपर्ड ने फिर से हमला किया है जिससे किसानों में दहशत का माहौल बन गया है। सरपंच ने वन विभाग को सूचना देकर पिंजरा लगाने और किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इनपुट: दिनेश वैष्णव, घासा ​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *