जमीन विवाद में युवक के सिर पर सब्बल से हमला:कोंडागांव पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम गारका में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 6 फरवरी 2026 को हुई थी। प्रार्थिया ने केशकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति प्रदीप सिन्हा अपने घर के बाड़ी में मजदूरों के साथ बाड़ लगाने के लिए तार-खूंटा लगा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सुंदर लाल सिन्हा और किशुन सिन्हा वहां पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने पड़ोसी को धमकी दी आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने प्रदीप सिन्हा को धमकी दी। सुंदर लाल सिन्हा ने प्रदीप सिन्हा के दोनों पैर पकड़ लिए, जबकि किशुन सिन्हा ने लोहे के सब्बल से उनके सिर पर वार कर दिया। इस हमले में प्रदीप सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल प्रदीप सिन्हा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों को किया गिरफ्तार पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर, केशकाल थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, ग्राम गारका निवासी आरोपी सुंदर लाल सिन्हा (60 वर्ष) और किशुन सिन्हा (58 वर्ष) को पूछताछ के लिए बुलाया गया। दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद, 9 फरवरी 2026 को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *