इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:पान दुकान पर युवक को हार्ट अटैक, नशे में मंदिर के सामने पेशाब; पुलिसकर्मी की पत्नी का सुसाइड

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. पान दुकान पर युवक को हार्ट अटैक, मौत कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बिचौली मर्दाना इलाके में एक पान की दुकान पर काम कर रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक अचानक गश खाकर गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर… 2. नशे में मंदिर के सामने पेशाब की, 3 गिरफ्तार रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित मोती तबेला इलाके में नशे की हालत में हनुमान मंदिर के पास पेशाब करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। पढ़ें पूरी खबर… 3. पुलिसकर्मी की पत्नी ने सुसाइड किया पीटीसी परिसर में एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पति ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर… 4. सीएसआई को शोकाज नोटिस, दरोगा को फटकारा नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सोमवार को निगम अधिकारियों के साथ भागीरथपुरा और जोन क्रमांक-2 के अंतर्गत लोहारपट्‌टी इलाके का दौरा किया। पढ़ें पूरी खबर… 5. रिलायस फैशन फैक्ट्री से कपड़े चुराते पकड़ाए युवक द्वारकापुरी में रिलायंस फैशन फैक्ट्री में चोरी की वारदात सामने आई है। डिपार्टमेंट मैनेजर ने दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा और द्वारकापुरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर.. 6. कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया डीआरपी लाइन स्थित क्वार्टर में रविवार को एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ें पूरी खबर… 7. सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करने पहुंचे महापौर शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। पढ़ें पूरी खबर… 8. कांग्रेस का ‘महिला कार्ड’; चुनाव के लिए प्लान तैयार वोट बैंक की राजनीति में कांग्रेस इस बार महिला कार्यकर्ताओं के दम पर बाजी पलटने की तैयारी में है। सेवादल से लेकर एनएसयूआई तक की महिला विंग को सक्रिय कर पार्टी हर बूथ पर एक नया शक्ति केंद्र (महिला मंडल) बनाने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 9. दूध विक्रेता ने मरने से पहले दिया बयान एरोड्रम इलाके में रहने वाले दूध विक्रेता आकाश तिवारी ने बुधवार को जहर खा लिया था। बड़े गणपति से उसने अपने भाई विकास को कॉल किया। दूसरी बार बातचीत होने पर विकास ने आकाश को बाठिया अस्पताल में भर्ती कराया। पढ़ें पूरी खबर… 10. प्रॉपर्टी टैक्स के रुपए जमा करने गए व्यापारी से लूट पलासिया इलाके में ब्रोकरशिप और कपड़े की दुकान में काम करने वाले युवकों द्वारा एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *