झालावाड़ में राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ और नशा मुक्ति केंद्र के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम और रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यवाहक प्रिंसिपल अजय मीना ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। झालरापाटन सदर पुलिस थाने के एएसआई महावीर ने मुख्य वक्ता के रूप में नशा मुक्ति, साइबर क्राइम और रोड सेफ्टी पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्राओं को दैनिक जीवन में होने वाले सामान्य और गंभीर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य अजय मीना ने छात्राओं को प्रेरित किया, जबकि नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी चेतन पुरी ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में नंदी फाउंडेशन के ट्रेनर संदीप शर्मा ने छात्राओं को आत्मविश्वास से बात करने और कम्युनिकेशन स्किल्स (संचार कौशल) पर प्रशिक्षण दिया।
संदीप शर्मा ने रोजगार संबंधी कौशल पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसमें इंटरव्यू कैसे दें, सवालों के जवाब कैसे दें, रिज्यूम कैसे बनाएं, कार्यस्थल पर व्यवहार और करियर प्लानिंग जैसे विषय शामिल थे। यह प्रशिक्षण छात्राओं को बिल्कुल मुफ्त प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सहायक आचार्य हर्षित शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया, और मंच संचालन रुचि कुलश्रेष्ठ ने किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य प्रवेश कुमार चौहान, धापू जाट, विनय यादव, खुशबू विजय, राकेश शर्मा, गोपाल गालय, रामहेत, अभिषेक सहित अन्य उपस्थित रहे।


