बैंड-बाजे के साथ माता लाल देवी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में फेरी शिवाला बाग भाइयां पहुंची

भास्कर न्यूज | अमृतसर रानी का बाग स्थित माता लाल देवी मंदिर में माता जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को प्रभात फेरी शिवाला बाग भाइया इलाके में पहुंची। मंदिर कमेटी और संगत के सहयोग से बैंड बाजे और हाथी के साथ निकाली प्रभात फेरी में कई भक्तजन शामिल हुए। रानी का बाग मंदिर से शुरु होकर फेरी शिवाला बाग भाइयां, कृष्णा स्कवेयर, न्यू कांगड़ा कालोनी समेत अन्य इलाकों में पहुंची। सुंदर फूलों से सजी पालकी में माताजी की प्रतिमा विराजमान की गई। पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके आरती उतारे के बाद फेरी को रवाना किया। फेरी जिन भक्तों के घरों में पहुंची तो उन्होंने माता रानी का स्वागत फूलों की वर्षा करके किया। वहीं शिवाला मंदिर में पहुंचने पर सभी ट्रस्टियों ने मिलकर माता जी की आरती उतारी और उन्हें मिष्ठान का भोग लगाया। जिसमें मंदिर कमेटी के महासचिव संजय अरोड़ा, अश्विनी शर्मा समेत कई पंडित मौजूद थे। इसी तरह माता जी की पालकी कृष्ण स्क्वेयर में पहुंची तो माता शारदा महेश्वरी ने अन्य भक्तों के साथ मिलकर माता जी को लाल चुनरी, चूडिय़ां और पूजा सामग्री का सामान भेंट किया। इसी दौरान उन्होंने प्रभात फेरी में शामिल संगत पर फूलों की वर्षा करके आनंदित कर दिया। सुबह से लेकर 11 बजे तक निकली प्रभात फेरी में मंदिर कमेटी समेत कई भक्त मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *