हिंदू सम्मेलन में किया कुरीतियों को त्यागने का आह्वान:बड़ी छापरी में सर्वसमाज के लोगों ने आंतरिक सुधार पर दिया जोर

डीडवाना के निकटवर्ती ग्राम बड़ी छापरी स्थित केसरिया कंवर जी महाराज मंदिर परिसर में एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, युवा और मातृशक्ति ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को त्यागने और आंतरिक सुधार पर बल देना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शास्त्री गजेंद्र गोपाल महाराज ने अपने संबोधन में हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आंतरिक सुधार और सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया। महाराज ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए संगठित रहना, संस्कारों को अपनाना और जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। महाराज ने युवाओं को शिक्षित, संस्कारवान और राष्ट्रहित में समर्पित बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ही धर्म और समाज की उन्नति का आधार है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि वे परंपराओं की मूल भावना को समझें और कुरीतियों का त्याग करें।
सम्मेलन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। ग्रामीणों ने इस आयोजन को सामाजिक एवं वैचारिक जागृति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *