होशियारपुर में 5 किलो चूरापोस्त के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख खेत की ओर भागा था आरोपी, NDPS एक्ट में केस दर्ज

होशियारपुर जिले की टांडा पुलिस ने फोकल प्वाइंट टांडा के पास एक व्यक्ति को 5 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी मोहल्ला सासियां, टांडा के रूप में हुई है। एएसआई मनिंदर कौर की टीम फोकल प्वाइंट की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को हाथ में भारी लिफाफा पकड़े देखा। पुलिस की गाड़ी देखकर वह व्यक्ति खेतों की ओर भागा, जिसे टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज एसएचओ टांडा गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि यह कार्रवाई जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक और डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। एएसआई मनिंदर कौर के नेतृत्व वाली टीम ने यह सफलता हासिल की। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय कुमार बताया। उसके हाथ में पकड़े लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 5 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने अजय कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से चूरापोस्त की सप्लाई लाइन का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *