सरगुजा में बस ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत:तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, बाइक सवार दूसरा युवक घायल

सरगुजा जिले के भैंसाखार में बीती शाम तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवकों को हॉस्पिटल में दाखिल किया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक का उपचार जारी है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को कांसाबेल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नकबार बहमा निवासी राजकुमार पिता सोहन (26 वर्ष) अपने मित्र रूपेश कुजूर के साथ बजाज एवेंजर बाइक क्रमांक सीजी 11 एजे 6250 से किसी काम के लिए बीजापानी कापू गया था। दोनों शाम करीब चार बजे वापस लौट रहे थे। सामने से बस ने मारी टक्कर, एक ने तोड़ा दम
सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसाखार के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ताज बाबा बस क्रमांक सीजी 13 क्यू 1700 ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे एवं दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची एवं दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रूपेश कुजूर का इलाज जारी है। घटना की सूचना पर मृतक एवं घायल के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। मृतक राजकुमार के शव का सोमवार को पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *