करौली के राधा नवलबिहारी मंदिर में फागोत्सव मनाया:महिलाओं ने फाग और रसिया गाकर समां बांधा, गुलाल तिलक लगाया

करौली के श्रीराधा नवलबिहारी मंदिर में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला भक्त मंडलियों ने फाग और रसिया गाकर ठाकुरजी को रिझाया। मंदिर परिसर में गुलाल तिलक, पुष्पवर्षा और नृत्य के साथ उत्सव का आयोजन हुआ। उत्सव के दौरान महिला भक्त मंडलियों ने पारंपरिक होली गीतों और रसियाओं की प्रस्तुतियां दीं। भक्तों ने ठाकुरजी के समक्ष फाग गाकर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
महिलाओं ने होली गीतों पर नृत्य किया, गुलाल का तिलक लगाया और पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा के माता-पिता रघुनाथ प्रसाद शर्मा और गोपाली देवी ने अपनी शादी की वर्षगांठ के अवसर पर किया। इस दौरान “मेरे मदन मोहन रसिया…”, “मेरा खो गया बाजूबंद…”, “भोला नाचे पार्वती नाचे…” और “रसिया वनों मदन मोहन…” जैसे कई पारंपरिक फाग प्रस्तुत किए गए। मठ-मंदिर संघ करौली के जिला अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि उत्सव में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं। महिला मंडली में नीरज शर्मा, रवि शर्मा, रति देवी, गोपाली देवी, उषा शर्मा, राजकुमारी, सरोज, सुमन, मीरा, राम दुलारी, ज्योति सोनी, सुलोचना, प्रिया, माधुरी और लीला देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *