प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में 72.33 प्रतिशत वोट डाले गए। इनमें पुरुष 73.26 और महिलाएं 71.75 प्रतिशत हैं। यानी पुरुषों ने महिलाओं से करीब डेढ़ प्रतिशत ज्यादा मतदान किया। जबकि महिला मतदाता 29 जिलों में पुरुषों से ज्यादा हैं, लेकिन सात जिलों में उन्होंने ज्यादा वोटिंग की। थर्ड जेंडर ने केवल 18.08 फीसदी वोटिंग की। राज्य निर्वाचन द्वारा जारी मतदान के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि कुछ जिलों में पुरुषों व महिलाओं में वोट डालने में कांटे की टक्कर रही। कोरिया जिले में पुरुषों ने 85.47 तो महिलाओं ने 84.49, खैरागढ़- छुईखदान – गंडई में पुरुषों ने 83.50 और महिलाओं ने 83.51, रायपुर में पुरुषों ने 51.88 व महिलाओं ने 50.89, बस्तर में पुरुषों ने 70.91 तो महिलाओं ने 70.03 और दंतेवाड़ा में पुरुषों ने 70.50 और महिलाओं ने 69.90 फीसदी मतदान किया। प्रदेश में औसतन कोरिया जिले में सबसे अधिक 84.97 और रायपुर जिले में सबसे कम 51.37 प्रतिशत वोट डाले गए। अन्य यानी थर्ड जेंडर की बात करें तो 16 जिलों में उन्होंने वोट ही नहीं डाले। मुंगेली, गरियाबंद में शत-प्रतिशत मतदान किया। बिलासपुर में 18.75, जांजगीर-चांपा में 58.33, कोरबा में 7.14, रायपुर में 5.84, बलौदाबाजार में 33.30, महासमुंद में 23.08, दुर्ग में 37.93, राजनांदगांव में 60, बस्तर में 14.81, कोंडागांव में 50, कांकेर में 37.50, और नारायणपुर में 50 प्रतिशत थर्ड जेंडरों ने ही मतदान में भाग लिया। जबकि इस वर्ग को सरकार ने काफी सुविधाएं दे रखीं हैं। यहां पुरुषों ने डाले ज्यादा वोट
बिलासपुर 52.48, गौरेला पेंड्रा मारवाही 77.40, मुंगेली 74.13, जांजगीर-चांपा 78.78, सक्ती 82.00, कोरबा 64.32, रायगढ़ 81.99, सारंगड़-बिलाईगढ़ 74.84, सूरजपुर 66.39, बलरामपुर 80.52, सरगुजा 65.75, कोरिया 85.47, जशपुर 72.00, रायपुर 51.88, गरियाबंद 85.40, बलौदाबाजार 72.40, महासमुंद 71.44, धमतरी 77.10, दुर्ग 78.79, बेमेतरा 78.59, राजनांदगांव 76.70, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी 82.79। आदिवासी बहुल जिले रहे आगे
आदिवासी जिले फिर सिरमौर बने। रायगढ़ 81.44, कोरिया 84.79, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर 69.27, जशपुर 71.40, गरियाबंद 84.65, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी 80.06, बस्तर 70.43, कोंडागांव 76.31, दंतेवाड़ा 70.22, कांकेर 81.13, नारायणपुर 70.71, जीपीएम, बलरामपुर 79.85, 75.58 आदि जिले मैदानी जिलों या यों कहें कि पढ़े-लिखे माने जाने वाले कई शहरी जिलों से मतदान में आगे रहे।


