जशपुरनगर | जशपुर जिले के भूरसा कोना सन्ना निवासी अनुज राम ने पारिवारिक विवाद के बाद जहर खा लिया। जशपुर जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अनुज राम और उसकी पत्नी अंजलि बाई के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद अंजलि गुस्से में अपने मायके चली गई। पत्नी के जाने से आहत अनुज राम ने पहले शराब का सेवन किया और फिर उसके बाद चूहे मारने की दवा खा ली। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे जशपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार है।


