शिवपुरी में 4.80 लाख की बैंक धोखाधड़ी:रिश्तेदार पर चेक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर से रकम निकालने का आरोप

शिवपुरी जिले में सोमवार को बैंक धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। ग्राम सिंहनिवास निवासी किसान करमवीर जाट ने अपने परिचित सुमित कथूरा पर 4 लाख 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि सुमित ने चेक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर से यह रकम निकाली है। करमवीर जाट के अनुसार, उनका आईसीआईसीआई बैंक की शिवपुरी शाखा में ओडी (ओवरड्राफ्ट) खाता है। उन्हें शनिवार को बैंक से पता चला कि शुक्रवार को एक चेक के माध्यम से उनके खाते से 4,80,000 रुपए निकाल लिए गए हैं। बैंक ने बताया कि यह राशि सुमित कुमार कथूरा ने निकाली है, जो सोनीपत (हरियाणा) के ग्राम कथूरा का निवासी है। घर में चेक गायब मिले
घर जाकर चेकबुक देखने पर करमवीर जाट को 16 चेक गायब मिले। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ कि पूर्व में उनके घर आए रिश्तेदार सुमित कथूरा ने चेक चोरी किए और उनमें से एक चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर यह रकम निकाल ली। पीड़ित ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। करमवीर जाट ने तत्काल बैंक को सूचित कर शेष 15 चेकों का भुगतान रुकवाया। उन्होंने साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी राशि वापस दिलाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *