मस्जिद के इमाम और बंटवारे को लेकर विवाद:आगर में दो गुटों में मारपीट, दो गंभीर घायल उज्जैन रेफर; पुलिस तैनात

आगर मालवा के ग्राम निपानिया बैजनाथ में मस्जिद के इमाम और बंटवारे को लेकर एक ही समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उज्जैन रेफर किया गया है। विवाद की मुख्य वजह मस्जिद में बाहर से आए इमाम से नमाज पढ़वाने को लेकर थी। एक पक्ष इसके खिलाफ था, जबकि दूसरा पक्ष अड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दो घायल उज्जैन रेफर झड़प के दौरान इरफान (पिता सत्तार लाला) और साहिल (पिता अजगर लाला) को गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उज्जैन भेज दिया है। पुलिस ने संभाली स्थिति घटना के बाद जब बड़ी संख्या में लोग थाने पर इकट्ठा हुए, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठियां फटकारीं और स्थिति पर काबू पाया। फिलहाल गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *