जयपुर में 650 किलो नकली पनीर पकड़ा:तेल, मिल्क पाउडर से तैयार होता था पनीर; फूड सेफ्टी टीम ने चारदीवारी में मदीना डेयरी एंड बेकर्स पर मारा छापा

जयपुर में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने आज चारदीवारी स्थित डेयरी पर छापा मारकर वहां से 650 किलो नकली पनीर बरामद कर उसे नष्ट करवाया। ये पनीर तेल और मिल्क पाउडर मिलाकर तैयार किया जाता था। पनीर अलवर, रामगढ़ के एरिया से 200 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से खरीद करके जयपुर के चारदीवारी और उसके आसपास के बाजारों में 220 या उससे ज्यादा कीमत पर बेचा जाता था। कमिश्नर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया- जयपुर सीएमएचओ की टीम ने आज चौकड़ी तोपखाना घाटगेट स्थि​त मदीना डेयरी एंड बेकर्स पर छापा मारा। जहां टीम को बड़ी मात्रा में पनीर का स्टॉक मिला। प्रथम जांच में पनीर मिलावटी और खराब मिला। पनीर में अगर तरह की दुर्गन्ध आने के बाद टीम ने उसके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भिजवाए और फर्म मालिक से पूछताछ की। इस दौरान वहां मौजद पनीर का माप करवाया था वह करीब 650 किलोग्राम मिला। फर्म मालिक मुस्तफा खान ने बताया- कि वह ये पनीर 200 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से रामगढ़ (अलवर) से मंगवाता है। उसने बताया कि ये पनीर तेल, मिल्क पाउडर ​मिलाकर तैयार किया जाता है।वह इसे बाजार में करीब 220 रुपए या जहां ज्यादा मिले उस दर पर बेचता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *