सलूंबर में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 कार्यशाला:लक्ष्य पूरा करने का आह्लान, सफाई और पौधारोपण पर दिया जोर

सलूंबर में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन और जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला कलेक्ट्री परिसर स्थित वीसी सभागार में हुई। इसमें मिशन के द्वितीय चरण के लक्ष्यों, नए पहलुओं और जमीनी स्तर पर होने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में मिशन के परिणामों के बारे में बताया
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मिशन के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की रूपरेखा, प्रमुख घटकों और अपेक्षित परिणामों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन 2.0 में सूखा व गीला कचरा अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक का उन्मूलन, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और कर्मचारियों के कार्य करने के तरीकों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जनभागीदारी को बताया जरूरी
गुप्ता ने कहा-मिशन की सफलता के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नगरीय निकायों के कार्मिकों, स्वच्छता कर्मियों और संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के 2047 तक स्वच्छता लक्ष्य को पूर्ण करने का संकल्प लेने पर भी जोर दिया। साथ ही, उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण, गतिविधियों और नवाचारों के माध्यम से स्वच्छता व्यवहार को स्थायी बनाने पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई के संबंध में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुप्ता ने कहा कि जिस तरह हम मंदिरों और घरों को साफ रखते हैं, उसी तरह हमें शहर को भी स्वच्छ रखना चाहिए। डोर-टू डोर कचरा संग्रहण पर दिया जोर
गुप्ता ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने और इसके लिए समय निर्धारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कचरा संग्रहण का समय सुबह 6 से 10 बजे तक तय किया जाए और इसमें कोई लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर भी बल दिया और प्लास्टिक को एक जगह स्टोर कर रीसायकल करने के कई उपाय सुझाए। सफाई और पौधारोण पर दिया जोर
इसके अतिरिक्त, उन्होंने विभिन्न सार्वजनिक शौचालयों और नगरीय निकाय के सरकारी विद्यालयों के शौचालयों को प्रेशर मशीन से प्रतिदिन पानी से साफ करने के निर्देश दिए। सभी नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया। उन्होंने श्मशान घाट को भी स्वच्छ बनाने के उपाय बताते हुए कहा कि वहां किस तरह पौधारोपण,स्वच्छ जल,बैठने की व्यवस्था को लेकर भी ध्यान आकर्षित किया। कार्यशाला में नगर निकाय के प्रशासक अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश रॉय सापेला नगर निकाय के अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता प्रभारी,स्वच्छता से जुड़े हितधारक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के उद्देश्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *