5-5 हजार के दो इनामी चेन स्नेचर गिरफ्तार:चिड़ावा बस स्टैंड से दबोचे गए आरोपी, अलवर के बावरिया गैंग से जुड़े हैं तार

कोतवाली थाना पुलिस ने 5-5 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे और अपनी फरारी काटने के लिए ठिकाने बदल रहे थे।
थानाधिकारी कोतवाली श्रवण कुमार ने बताया कि
विनोद बावरिया (36) पुत्र बच्चू बावरिया, निवासी सुंदरवास, थाना अकबरपुर, जिला अलवर और
मोनू बावरिया (19) पुत्र खली बावरिया, निवासी सुंदरवास, थाना अकबरपुर, जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया है।
यह थी वारदात वारदात 4 अगस्त 2024 की है, जब वार्ड नंबर 10 निवासी कामिनी गुप्ता अपने पति के साथ स्कूटी पर जा रही थीं। शाम करीब 6 से 7 बजे के करीब गाड़िया भवन के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस की घेराबंदी और तकनीकी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीमों का गठन किया। थानाधिकारी श्रवण कुमार नील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के दर्जनों CCTV फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी सहायता ली।
आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, जिससे आरोपी अपने स्थाई ठिकाने छोड़ने पर मजबूर हो गए। चिड़ावा बस स्टैंड से हुई गिरफ्तारी फरारी के दौरान आरोपियों के पास आर्थिक संसाधन खत्म हो चुके थे। इसी बीच एएसआई नरेन्द्र सिंह को सटीक मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी विनोद और मोनू बावरिया चिड़ावा बस स्टैंड पर कहीं भागने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *