बालोद| जिला मुख्यालय में गुरुदेव ट्रेडर्स होलसेल दुकान (गोदाम) के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम झलमला निवासी अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को होलसेल दुकान में सामान खरीदने गया था। बाइक को दुकान के सामने खड़ा किया था। जब सामान खरीद रहा था, तब ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बालोद थाने में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


