बालोद| गौरव ग्राम निपानी में मानस प्रचार समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता में 21 मानस मंडलियों ने भाग लिया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का गायन किया गया। उद्घोषक रमेश कुमार गंगबेर ने तीनों दिन मंच संचालन किया। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कार रखे गए। पुरुष वर्ग में पहला पुरस्कार रघुवर मानस परिवार चर्रा कुरुद को मिला। दूसरा पुरस्कार श्री राजीव लोचन मानस परिवार राजिम को दिया गया। तीसरा पुरस्कार हरि कीर्तन मानस परिवार नेताम टोला अं. चौकी को मिला। महिला वर्ग में पहला पुरस्कार पुष्पांजलि मानस परिवार दर्रीपार कुरुद को मिला। दूसरा पुरस्कार तन्मय बालिका मानस मंडली भरदाखुर्द को दिया गया। तीसरा पुरस्कार सुरभि महिला मानस मंडली रामनगर भिलाई को मिला। संरक्षक कृपाराम साहू, डॉ. गिरधारी साहू, हिंछा राम साहू, अध्यक्ष भूषण लाल साहू, सचिव अशोक कुमार श्रवण, उपाध्यक्ष डोमार सिंह साहू, कोषाध्यक्ष पवन कुमार चंद्राकर, सहसचिव कमलेश, श्रवण ,चौरस कुमार गंगबेर का सहयोग रहा।


