बालोद| गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पेंड्री में यंग स्टार क्रिकेट क्लब का पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ। समापन समारोह में पुष्पेंद्र चंद्राकर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम साहू ने की। मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र चंद्राकर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे टूर्नामेंट जरूरी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा खिलाड़ियों का सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की सीख दी। समापन समारोह में सरपंच खिलेन्द्र कुमार साहू, चन्द्रकुमार देशलहरे, ठाकुरराम निर्मल, भूपेश साहू, उमेश साहू, धनंजय साहू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


