त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दिया प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने मतदान दलों और पीठासीन अधिकारियों को गुरुवार को सोनहत के सेजेस हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रशिक्षण दिया गया। यहां जिला सीईओ व रिटर्निंग अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। बता दें कि 17 फरवरी को ब्लॉक सोनहत में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। 51 मतदान दलों को चुनाव से संबंधित सामग्री और जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारी व पीठासीन अधिकारी 1, 2, 3, उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोनहत एसडीएम राकेश साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *