अंबिकापुर | नगरीय निकाय चुनाव के तहत 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबिकापुर में नगर निगम अंबिकापुर के महापौर व 48 वार्डों के पार्षदों के मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। मतगणना के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में 3 मतगणना कक्ष स्थापित किए गए हैं, जिनमें मतदान केंद्रवार मतगणना की जाएगी।


