उत्तरप्रदेश की 97 लीटर शराब जब्त बलरामपुर के दो आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर उड़नदस्ता टीम बलरामपुर जिले के तालकेश्वरपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना पर थाना सनावल के ग्राम तालकेश्वरपुर में शंभू गुप्ता के घर की तलाशी पर 25.76 लीटर अंग्रेजी व महुआ शराब जब्त कर बलरामपुर जिले के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त अंग्रेजी और महुआ शराब की कुल कीमत 65 हजार रुपए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत कर न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने कहा कि उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा ने लगातार अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने सख्त निर्देश दिए हैं। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने पांच बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें तीन कार भी जब्त की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *