लुधियाना में आग में गिरा व्यक्ति:शराब के नशे में ओंधे मुंह गिरा,चेहरे पर पड़े छाले

पंजाब के लुधियाना में चुल्हे में जल रही आग में एक व्यक्ति औंधे मुंह गिर गया। उसका चेहरा करीब 80 फीसदी जल गया। व्यक्ति के मुंह पर छाले पड़ गए। हालत गंभीर होने के कारण झुलसे व्यक्ति सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। घायल का नाम अवधेश है। शराब के नशे में आग में गिरा अवधेश जानकारी देते हुए अवधेश की भाभी ने बताया कि वह सराभा नगर इलाके के रहने वाले है। अवधेश रिक्शा चलाने का काम करता है। वह रोजाना शराब पीकर घर आता है। रात को चुल्हे पर खाना बना रहे थे। तभी अचानक शराब के नशे में अवधेश चुल्हे पर औंधे मुंह गिर गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज से परिवार को घटना का लगा पता उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर तुरंत उसे नजदीकी क्लिनिक ले जाया गया। उसके चेहरे पर मरहम आदि लगाई है। अवधेश के चेहरे पर लगातार बढ़ रहे छालों के कारण उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। अवधेश का लीवर भी खराब है। इस कारण ज्यादातर वह कही चल फिर भी नहीं पाता। अवधेश की लात भी टूटी हुई है। अवधेश के शादी को करीब 25 साल हो चुके है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *