कंवर समाज का सम्मेलन आयोजित

पवनी| कमलवंशी कंवर समाज नरधा राज का वार्षिक सम्मेलन माता शबरी की पावन धरा नगर शिवरीनारायण में आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नारायण सिंह तोमर अध्यक्ष कंवर समाज नरधा राज एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा श्रीराधाकृष्ण भगवान की छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलित, तिलक , पुष्पमाला अर्पित कर श्रीफल भेंटकर आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों का स्वागत किया गया। कोषाध्यक्ष रामहरि कंवर ने वार्षिक आय व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। सामाजिक पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सामाजिक एकता एवं संगठन को मजबूत बनाए रखने तथा नशापान से दूर रहने एवं शिक्षा को विशेष महत्व देने पर चर्चा की गई। समाज द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नारायणसिंह तोमर, तोरण कंवर, अर्जुनसिंह कंवरफुलेश्वर कंवर, रामहरि कंवर, सखाराम कमलववंशी, सोनूराम कमलवंशी, मदनलाल तोमर, देवकुमार तोमर जिला कार्यकारिणी, सभी जोन अध्यक्ष सहित सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *