दो बाइकों की भिड़ंत में 5 लोग घायल:3 गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, सिंघाना गांव के पास हुआ हादसा

डीडवाना उपखंड के सिंघाना गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यह दुर्घटना सिंघाना गांव की सरहद के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और संतुलन बिगड़ने से उनमें सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। एक बाइक पर सिंघाना निवासी नरेंद्र टाक (30) और आदि टाक (14) सवार थे। दूसरी बाइक पर बकवास निवासी नेमाराम (19), खरेश निवासी उज्जवल (15) और मनोहर (20) अपने गांव की ओर जा रहे थे। बांगड़ अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। नरेंद्र, आदि और मनोहर की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *