फलोदी जिले के धोलासर क्षेत्र में सरकारी सड़क निर्माण में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 9 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सड़क निर्माण के दौरान डाली बाधा
घटना 3 फरवरी को ननेऊ से धोलासर जाने वाली सड़क के निर्माण और डामरीकरण कार्य के दौरान हुई थी। यह कार्य तहसीलदार/कार्यपालक मजिस्ट्रेट लोहावट और पुलिस की मौजूदगी में सड़क निर्माण कंपनी आरएसआरडीसी द्वारा शुरू किया गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने काम में बाधा डालना शुरू कर दिया। मशीन ऑपरेटर और पुलिसकर्मियों को आईं चोटें
मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और उनसे काम में रुकावट न डालने की अपील की। हालांकि, आरोपियों ने बात नहीं मानी और पुलिस व प्रशासन के साथ धक्का-मुक्की करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सरकारी वाहनों और सड़क निर्माण में लगी मशीनों के शीशे टूट गए। मशीन ऑपरेटरों और पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। पुलिस टीम का लिया गठन
घटना के संबंध में जाम्बा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। वृत्ताधिकारी वृत्त फलोदी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अचल सिंह देवड़ा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने धोलासर निवासी सतार खां पुत्र मुसे खां, जहूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद सरीफ, मजीद उर्फ अब्दुल मजीद पुत्र मूसे खां और गनी मोहम्मद पुत्र नसीर खां को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।


