रैली में संदेश; पॉलिथिन के बजाय थैले में ही लें सामान

सिटी रिपोर्टर | भिलाई प्लास्टिक की झिल्ली, पन्नियों में दुकानदारों द्वारा सामान बेचा जा रहा है। बार-बार समझाइश, चालानी कार्यवाही के बाद भी स्थिति जस की तस है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक घर से थैला लेकर नहीं चलते हैं। वह सब कुछ अलग-अलग पालीथीन में ही मांगते हैं, हमें देना पड़ता है। इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अफसरों को निर्देशित किया है। इसी कड़ी में गुरुवार को सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट, सब्जी मंड, मछली मार्केट, फल मंडी में जोन आयुक्त सतीश यादव, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली की मौजूदगी में रैली निकाली गई। रैली में संदेश दिया गया कि लोग पॉलिथिन के बजाय थैले में ही सामान लें। रैली छावनी थाने से शुरू होकर व्यापारियों, ग्राहकों के बीच पहुंचकर उनको समझाइस दे रही थी कि झिल्ली, पन्नी में सामान लेना या देना दोनों प्रतिबंधित है। लोगों को बताया कि इसका रिसायकल नहीं किया जा सकता है। नालियों, नालों को जाम कर देता है। लोग झिल्ली में सब्जी, खाने की सामाग्री इत्यादि फेंक देते है, जिसे गौ माता खाकर बीमार पड़ जाती है। इन सबके दोषी कहीं न कहीं हम सब समाज के लोग ही है। जो व्यापारी मना करने के बाद भी झिल्ली में सामान बेच रहे थे, उन पर कार्रवाई करते हुए 2600 रुपए अर्थदंड लिया गया। रैली में वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक केके सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेंद्र बंजारे, हेमंत मांझी, अमन पटले, एकता शर्मा, अभिनव उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *