टाइटन और पावर एंजल्स ने जीते शुरुआती मैच:जेनको क्रिकेट लीग का रामपुर में हुआ शुभारंभ

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने रामपुर परिसर स्थित पांडुताल मैदान में सोमवार को जेनको क्रिकेट लीग एवं खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है। उद्घाटन मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने किया। अध्यक्षता पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने की। लीग का पहला मैच टाइटन और चैलेंजर्स के बीच खेला गया। चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बनाए, जिसमें रुपेश शाह ने 45 रन का योगदान दिया। जवाब में टाइटन टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से मैच जीत लिया। आशुतोष सहस्त्रबुद्धे ने 35 रन बनाए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। महिला वर्ग के मुकाबले में पावर एंजल्स ने वंडर वुमन को 9 विकेट से हराया। वंडर वुमन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 57 रन बनाए, जिसमें कप्तान मनीषा झारिया ने 30 रन की पारी खेली। पावर एंजल्स ने नेहा सिंह की 24 रन की पारी की बदौलत 6 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। नेहा सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। मैच में सुबोध धांडे और संदीप बर्मन ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि सुशील पांडे और प्रणव देशमुख ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली। लीग के अगले मुकाबले 10 फरवरी को खेले जाएंगे। इनमें दोपहर 1 बजे वॉरियर्स बनाम लेजेंड्स और दोपहर 3:30 बजे हिटर्स बनाम ग्लेडिएटर्स के बीच मैच होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *