कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई गुरु गोबिंद सिंह के सबसे बड़े पुत्र साहिबजादा अजित सिंग के जन्म दिहाड़ा पर 15वां विशेष गुरमत समागम का आयोजन सुपेला गुरुद्वारा में किया। तीन दिवसीय इस समागम का समापन बुधवार की रात को हुआ। इस अवसर पर सिख यूथ फोरम द्वारा संचालित अजित खालसा गतका अखाड़ा के बच्चों से लेकर वरिष्ठों तक ने देश, धर्म की रक्षा के लिए बाबा अजित सिंह की वीरता को समर्पित शस्त्र विधा का प्रदर्शन किया। 10 साल बच्चों से लेकर 55 साल तक के लोगों ने गतका शस्त्र विद्या का प्रदर्शन किया। इसमें कृपाण ढाल फाइट, चक्र चालन, फरी सोटी फाइट, लाठी चालन समेत लगभग 32 कलाओं का प्रदर्शन हुआ। इस अवसर पर सिख यूथ फोरम का रजत जयंती समारोह भी मनाया गया, जिसमें सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और सिख समितियों के प्रमुखों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिख यूथ फोरम व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, सदस्यों समेत सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सुपेला गुरूद्वारा।


