चुनाव जीतने प्रत्याशी सुबह से देर रात तक जनसंपर्क कर रहे

भास्कर न्यूज | मारो गांव की सरकार चुनने ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों चुनाव प्रचार पूरे जोरों पर है। पांपलेट, झंडा, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स स्पीकर, दीवार लेखन से घर की दीवारें रंगीन हो चुकी है। छत्तीसगढ़ी कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी चुनाव प्रचार गांव-गांव कर रहे हैं। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों द्वारा सुबह से लेकर देर रात तक जनसंपर्क में लगे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए क्षेत्र में आगामी 17 फरवरी को मतदान होना है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही है। प्रत्याशी के समर्थन में गांवों में रैली निकाली जा रही है। चुनाव के चलते मतदाताओं की पूछ परख भी बढ़ गई है। लोगों को खाने पीने का सामान मुफ्त में मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *