शिवपुरी की बैराड़ मंडी में सरसों खरीदी पर विवाद:नमी को लेकर किसानों का हंगामा, पुलिस की समझाइश के बाद तय भाव पर खरीदी

शिवपुरी जिले की बैराड़ अनाज मंडी में सरसों की फसल खरीदी को लेकर किसानों और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद सरसों में नमी की मात्रा को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद किसानों ने मंडी में हंगामा किया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान अपनी सरसों की फसल लेकर मंडी पहुंचे थे। डाक प्रक्रिया के बाद फसल का भाव भी तय हो गया था। हालांकि, तुलाई के समय दो किसानों की सरसों में अधिक नमी पाई गई। इस पर व्यापारी ने तय भाव पर खरीद करने से इनकार कर दिया। व्यापारी का तर्क था कि ट्रॉली के ऊपरी हिस्से में सूखी फसल थी, जबकि निचले हिस्से में नमी वाली सरसों भरी थी। डाक ऊपरी सूखी फसल को देखकर लगाई गई थी। वहीं, किसानों ने अपनी फसल को डाक में तय भाव पर ही खरीदे जाने की मांग की। विवाद बढ़ने पर थाना प्रभारी सुरेश शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को फसल की पूरी जांच के बाद ही खरीदी करने की सलाह दी। साथ ही, किसानों को भी अपनी ट्रॉली में एक समान गुणवत्ता वाली फसल लाने की समझाइश दी। इस समझाइश और समझौते के बाद व्यापारी तय भाव पर फसल खरीदने को तैयार हो गए। इसके उपरांत मंडी का माहौल शांत हो गया और खरीदी सुचारु रूप से जारी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *