अलवर| आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कीम नंबर 4 में गुरुवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्थान कॉलेज के रिटार्यड प्रिंसीपल रमेश चंद्र अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त व्याख्याता श्यामलाल गुप्ता ने कहा कि मनुष्य के अंदर चेतन ऊर्जा होती है जो की मशीनों में नहीं होती है।


