भोपाल देश के 10 सबसे सर्द शहरों में:थर्ड डिग्री… भोपाल 3.3 डिग्री दिसंबर में 53 साल बाद सबसे सर्द रात

भोपाल सहित पूरे प्रदेश में इस बाद ठंड नए रिकॉर्ड बना रही है। दिसंबर में 53 साल बाद सोमवार को भोपाल में रात का सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया। इससे पहले, 13 दिसंबर 1971 को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि देशभर में भोपाल 10वां सबसे ठंडा शहर रहा। 11 दिसंबर 1966 को भोपाल में रात का तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया था। यह भोपाल में दिसंबर की ठंड का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। तीव्र शीतलहर… भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बड़वानी, खंडवा, शाजापुर, शहडोल नर्मदापुरम्, उमरिया, जबलपुर, मंडला और सिवनी में दिनभर तीव्र शीतलहर जारी रही। अब आगे क्या… एक-दो दिन और ऐसी ही ठंड, फिर थोड़ी राहत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *